Siddhanth Kapoor: ड्रग्स मामले में दूसरी बार फंसे श्रद्धा कपूर के भाई
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस के भाई को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स लेने का आरोप है। पुलिस ने छापेमारी के बाद उन्हें अपनी हिरासत में लिया है।दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उठा ड्रग्स केस आए दिन सुर्खियों में रहता है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक ड्रग्स केस में फंसे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में लिया है।
दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ड्रग्स मामले में फंसे हो। इससे पहले साल 2008 में भी मुंबई में एक रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने सिद्धांत को भी हिरासत में लिया था।
पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था।
इस दौरान पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में लोगों के नमूने भेजे। जांच में पॉजिटिव पाए गए छह लोगों में श्रद्धा कपूर के भाई का सैंपल भी शामिल था।
मामले में पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में उनका सेवन किया।
ड्रग्स मामले में बेटे सिद्धांत कपूर नाम सामने आने पर बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
खबर के बाद एक वेबसाइट से बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि, "मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं - यह संभव नहीं है"।
Subscribe Us For Hot Gossip
Also See | Netflix Confirms “Squid Game” Season 2, Drops Brief Teaser.